सारे के सारे शार्क्स फेमस होने के लिए शो में आए थे: 'शार्क टैंक इंडिया' को लेकर अशनीर

'शार्क टैंक इंडिया' के जज अशनीर ग्रोवर ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है, "दूसरे शार्क्स कई कारण बताएंगे कि वे शो में क्यों आए...मैं सीधे कहूंगा...सारे के सारे शार्क्स फेमस होने आए थे।" बकौल अशनीर, शार्क्स को इसे स्वीकारना चाहिए। अशनीर ने कहा, "कई लोग कहते हैं...मैं देश की भलाई के लिए काम कर रहा हूं...वो सब बकवास है।"