inshorts

सार्क बैठक में पाक की तालिबान को शामिल करने की मांग के बाद अमेरिका में बैठक रद्द: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर प्रस्तावित सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को अफगानिस्तान की भागीदारी को लेकर रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान ने कथित तौर पर तालिबानी प्रतिनिधि को भी बैठक में शामिल करने का प्रस्ताव देते हुए पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी शासन के प्रतिनिधियों की भागीदारी का विरोध किया था।