साल का पहला इवेंट और पहला स्थान: नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग जीतने पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग जीतने पर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर उनके थ्रो का वीडियो शेयर कर लिखा, "साल का पहला इवेंट और पहला स्थान...दोहा में 88.67 मीटर की वर्ल्ड लीड थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा चमके...उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं।"