inshorts

साल की पसंदीदा तस्वीर: ठेले पर बैठकर पढ़ते बच्चे व ठेले को धकेलते शख्स की तस्वीर पर महिंद्रा

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ठेले पर बैठकर पढ़ते एक स्कूली बच्चे और ठेले को धकेलते शख्स की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, "और ये है साल की मेरी पसंदीदा तस्वीर। माफ करें, मुझे नहीं पता कि यह (तस्वीर) किसने खींची है...उम्मीद, कड़ी मेहनत, आशावाद। (यह तस्वीर) इस बात का सार है कि हम क्यों जीते हैं।"