सालाना ₹1 करोड़ कमाने वाले रेलकर्मी ने आयरलैंड में बॉस पर किया 'काम नहीं' देने का केस

आयरिश रेल में बतौर वित्त प्रबंधक कार्यरत एक शख्स ने अपने बॉस पर कार्यालय में काम नहीं देने का केस किया है। ₹1.03 करोड़ की सालाना कमाई करने वाले शख्स ने कहा कि 2014 में अनियमित आर्थिक मामलों का खुलासा करने के बाद उन्हें काम नहीं दिया जाता है। बकौल शख्स, वह नौकरी के दौरान अधिकांश समय अखबार पढ़ते हैं।