विज्ञापन कंपनी डेंटसु इंडिया के सीओओ (मीडिया) भास्कर जायसवाल ने बताया है कि ₹1.5 करोड़/वर्ष की कमाई के बावजूद वह मुंबई में किराए के मकान में रहते हैं। बकौल जायसवाल, घर खरीदने पर लगने वाली मेहनत व रिसर्च और कम रिटर्न रेट के कारण उन्होंने कभी घर नहीं खरीदा। उन्होंने कहा, "तीसरी बात...आप लंबे समय के लिए बंध जाते हो।"