inshorts

साले की शादी में जाने के लिए छुट्टी न मिलने पर यूपी में रेलवेकर्मी ने की खुदकुशी

कानपुर (यूपी) में साले की शादी में जाने के लिए कथित तौर पर छुट्टी न मिलने के बाद रेलवे के ट्रैकमैन रमेश यादव ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, 19 फरवरी को रमेश के साले की शादी है। प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने मामले की जांच के लिए 4-सदस्यीय कमिटी गठित की है।