साहा को गांगुली के साथ प्राइवेट बातचीत को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था: स्नेहाशीष गांगुली

ऋद्धिमान साहा द्वारा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से प्राइवेट बातचीत सार्वजनिक करने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने कहा है, "उन्हें इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था।" साहा ने कहा था कि पिछले साल कानपुर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 61* रन बनाने पर गांगुली ने वॉट्सऐप किया था, "जब तक मैं यहां हूं,..तुम टीम में रहोगे।"