साहा ने द्रविड़ से बातचीत का किया खुलासा, कहा- मुख्य कोच ने कहा था चयन न हो तो चौंकना मत
ऋद्धिमान साहा ने खुलासा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के बाद राहुल द्रविड़ ने उन्हें कमरे में बुलाकर बताया कि मैनेजमेंट 'नए विकेटकीपर की तलाश कर रहा है'। बकौल साहा, "(द्रविड़ ने कहा) 'अगर आपको श्रीलंका टेस्ट के लिए नहीं चुना गया तो चौंकना मत'...(इस बीच)...आप कोई और फैसला लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं।"