साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक समरेश मजूमदार का 79 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार समरेश मजूमदार का सोमवार को कोलकाता के निजी अस्पताल में 79-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें नक्सली आंदोलन की पृष्ठभूमि पर लिखे उपन्यास 'कालबेला' के लिए 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मजूमदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।