सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक आरोपी को केन्या में हिरासत में लिया गया है। इससे पहले एक आरोपी को अज़रबैजान में हिरासत में लिया गया था। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आरोपी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि भारत दोनों देशों के संपर्क में है।