सिंगल डोज़ स्पूतनिक लाइट कोविड-19 वैक्सीन दिसंबर तक भारत में होगी लॉन्चः आरडीआईएफ सीईओ
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक लाइट भारत में दिसंबर तक लॉन्च हो जाएगी। सिंगल-डोज़ वैक्सीन अभी क्लीनिकल ट्रायल के दौर में है। हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज़ लेबोरेटरीज़ आरडीआईएफ के साथ एक करार के तहत स्पूतनिक वी की एकमात्र डिस्ट्रीब्यूटर है।