inshorts

सिंगापुर एयर शो में भारतीय वायु सेना के एलसीए तेजस करेंगे प्रदर्शन

भारतीय वायुसेना के हल्के लड़ाकू विमान तेजस सिंगापुर एयरशो 2022 में प्रदर्शन करेंगे। एयरशो के आयोजक, एक्सपीरिया ने कहा, ''सिंगापुर के आसमान में ये सिंगल जेट प्रभावशाली स्टंट्स का प्रदर्शन करेंगे व उड़ान भरेंगे।'' बकौल आयोजक, 15 से 18 फरवरी तक आयोजित एयरशो में 4 देशों की वायुसेना व 2 कंपनिया आठ फ्लाइंग डिस्प्ले और फ्लाईपास्ट का प्रदर्शन करेंगी।