सिंगापुर एयरलाइंस बिज़नेस क्लास सीट के खराब रिक्लाइनर को लेकर आईपीएस अधिकारी को देगी ₹2 लाख

हैदराबाद में ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने सिंगापुर एयरलाइंस को बिज़नेस क्लास सीट के खराब रिक्लाइनर को लेकर तेलंगाना के डीजीपी (आईपीएस अधिकारी) रवि गुप्ता को ₹2 लाख देने का आदेश दिया है। डीजीपी ने बताया था कि मई 2023 में पत्नी संग ऑस्ट्रेलिया जाते समय ₹66,750/टिकट भुगतान करने के बावजूद खराब सीट मिलने से उन्हें परेशानी हुई थी।