सिंगापुर ओपन के प्री क्वॉर्टर फाइनल में हारीं पीवी सिंधु

सिंगापुर ओपन के प्री क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। सिंधु को स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने 13-21, 21-11, 22-20 से हराया। डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में हुई बहस के बाद दोनों खिलाड़ी 7 महीने में पहली बार एक-दूसरे का सामना कर रही थीं।

Load More