सिंगापुर की अदालत ने ड्रग्स तस्करी के जुर्म में भारतवंशी शख्स को सुनाई मौत की सज़ा

सिंगापुर की एक अदालत ने बुधवार को ड्रग्स की तस्करी के जुर्म में 2018 में गिरफ्तार मलेशिया के 39-वर्षीय भारतवंशी शख्स को मौत की सजा सुनाई। बकौल रिपोर्ट्स, हार्बरफ्रंट एवेन्यू के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में ड्रग्स के बैग के साथ उसे पकड़ा गया था जिसमें 6.3 किलोग्राम ड्रग्स मिली थी। जांच के बाद उसमें 57.54 ग्राम हेरोइन की जानकारी मिली।