सिंगापुर की ई-कॉमर्स कंपनी शॉपी ने 'वैश्विक बाज़ार अनिश्चितताओं' का हवाला देते हुए भारत में अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। बकौल शॉपी, "हम प्रक्रिया को...यथासंभव सुगम बनाने के लिए स्थानीय विक्रेता...और खरीदार समुदायों व हमारी स्थानीय टीम का...समर्थन करने के लिए...काम करेंगे।" दरअसल, भारत ने एक महीने पहले 'गरेना फ्री फायर' गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लगाया था।