inshorts

सिंगापुर की संसद ने घरेलू मामलों में विदेशी दखल से निपटने के लिए पास किया कानून

सिंगापुर की संसद ने घरेलू मामलों में विदेशी दखल से निपटने के उद्देश्य से एक कानून पास किया है। यह कानून अथॉरिटीज़ को सोशल मीडिया साइट्स को यूज़र की जानकारी बताने के लिए आदेश देने की अनुमति देगा। वहीं, बकौल गृह मंत्रालय, यह कानून 'सिंगापुर की राजनीति पर पारदर्शी तरीके से रिपोर्टिंग करने वाले' विदेशी पब्लिकेशंस पर लागू नहीं होगा।