सिंगापुर में नए साल पर भारतीय शख्स ने लकड़ी के तख्ते से हमला कर एक हमवतन की हत्या की
सिंगापुर में नए साल पर एक भारतीय शख्स ने विवाद के बाद कील लगी लकड़ी के तख्ते से हमला कर अपने एक हमवतन की कथित तौर पर हत्या कर दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। 26-वर्षीय पनीर वेट्रीवेल पर आरोप है कि उसने 1 जनवरी की रात करीब 1 बजे 37-वर्षीय राजेंद्रन शनमुगसुंदरन पर हमला किया था।