सोनीपत (हरियाणा) में सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास शुक्रवार सुबह एक 35-वर्षीय शख्स की लाश बरामद हुई। उसका एक पैर काटा गया था और एक हाथ काटकर लाश के साथ बैरिकेड्स पर लटकाया गया था। डीएसपी हंसराज ने कहा, "यह किसने किया, इसकी जानकारी नहीं है...वायरल वीडियो जांच का विषय है, अफवाहें आती रहेंगी।"