inshorts

सिंघु बॉर्डर हत्या मामले में 3 आरोपियों को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर शख्स की हत्या के मामले में सोनीपत (हरियाणा) कोर्ट ने 3 आरोपियों नारायण सिंह, भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि सिंघु बॉर्डर पर 15 अक्टूबर को लखबीर सिंह (35) नामक एक शख्स का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।