सिंदूर लगाना पत्नी का धार्मिक कर्तव्य और उसके शादीशुदा होने की निशानी है: इंदौर का कोर्ट
इंदौर के एक फैमिली कोर्ट ने पति से अलग रह रही एक महिला को पति के घर लौटने को कहा है। पत्नी के सिंदूर न लगाने पर कोर्ट ने कहा, ''सिंदूर लगाना पत्नी का धार्मिक कर्तव्य है और यह उसके शादीशुदा होने की निशानी है।'' महिला ने पति पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।