सिक्किम में भारी बारिश के चलते हुआ भूस्खलन, 3 लोगों की हुई मौत व 5 लापता

उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों और मंगन के आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग लापता हो गए हैं जिनकी तलाश जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए हैं।