यूक्रेन छोड़ने वाले छात्रों को सिख व्यक्ति ने ट्रेन में बांटा 'लंगर', सामने आया वीडियो
रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन से भाग रहे विभिन्न देशों के छात्रों को ट्रेन में 'लंगर' (मुफ्त भोजन) बांटते एक सिख व्यक्ति का वीडियो सामने आया है। खालसा एड के संस्थापक रविंदर सिंह ने वीडियो शेयर कर उस व्यक्ति की पहचान हरदीप सिंह के रूप में की। कई ट्विटर यूज़र्स ने वीडियो को शेयर कर उस व्यक्ति की सराहना की।