सिखों को भारतीय सेना से हटाने पर चर्चा करने वाली बैठक का वायरल वीडियो फर्ज़ी है: केंद्र
केंद्र के पीआईबी फैक्ट चेक ने शुक्रवार को एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें एक वायरल वीडियो का ज़िक्र करते हुए दावा किया गया कि कैबिनेट कमिटी की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने की चर्चा हुई। केंद्र ने वीडियो को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है और यह दावा फर्ज़ी है।