सिडनी से दिल्ली लौट रहे एअर इंडिया विमान के एक यात्री द्वारा एयरलाइंस के एक अधिकारी से कथित तौर पर मारपीट की गई। एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, अधिकारी विमान में घूम रहे व बेवजह शराब की बोतलें उठा रहे यात्री को समझाने की कोशिश कर रहा था। बकौल प्रवक्ता, आरोपी ने अधिकारी को थप्पड़ मारा व उसकी गर्दन मरोड़ी।