सिद्धू ने 1996 में भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ दिया था: अमरिंदर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अपना 'कुटिल व्यक्तित्व' दिखाया है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सिद्धू द्वारा 1996 में भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने को याद कर कहा, "वह कभी भी टीम प्लेयर नहीं हो सकते...यही उनका असल व्यक्तित्व है।"