सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना 'एसवाईएल' यूट्यूब से हटाया गया
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज़ हुआ 'एसवाईएल' शीर्षक वाला गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने की लिंक क्लिक करने पर मेसेज 'सरकार द्वारा दायर की गई शिकायत के चलते यह कंटेंट इस देश (भारत) की सीमा में उपलब्ध नहीं है' आ रहा है। इस गाने में कई मिलिटेंट्स को दिखाया गया है।