सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी जोधपुर (राजस्थान) का निवासी है और उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से धमकी भरा ई-मेल भेजा था। पुलिस को आरोपी की 5 दिन की हिरासत मिली है।