inshorts

सिद्धू मूसेवाला हत्या केस में मानसा पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

मानसा (पंजाब) पुलिस ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार, सचिन थापन बिश्नोई समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एसएसपी मानसा गौरव तूरा ने शुक्रवार को बताया, "फिलहाल 4 आरोपी विदेश में हैं और 8 लोगों को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है।" चार्जशीट में कथित तौर पर 1850 पेज हैं।