क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की फिल साल्ट के साथ बहस पर टिप्पणी के लिए क्रिकेटर शिखा पांडे को ट्रोल किया गया है। उन्होंने ट्वीट किया था, "बदज़ुबानी करने से किसी को कोई भी गेम जीतने में मदद नहीं मिलेगी।" ट्रोल किए जाने पर उन्होंने लिखा, "सिराज की गेंदबाज़ी की मैं हमेशा से कायल रही हूं...कृपया अपनी बातचीत कहीं और ले जाएं।"