भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 62वें ओवर में गेंद को अपने फॉलो-थ्रू में फील्ड करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ टेम्बा बवूमा के पैर पर मार दी। सिराज ने तुरंत बवूमा से माफी मांगी और उनके कंधे पर अपना हाथ रखा। बवूमा को दोबारा बल्लेबाज़ी शुरू करने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया।