सिर्फ क्लासरूम में हिजाब पहनने पर रोक, कैंपस में नहीं: हाईकोर्ट में कर्नाटक सरकार
हिजाब मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के वकील एडवोकेट जनरल प्रभुलिंग नवदगी ने कहा, "कॉलेज कैंपस के अंदर हिजाब पहनने पर रोक नहीं है...सिर्फ क्लासरूम और...क्लास के दौरान हिजाब बैन है।" उन्होंने कहा, "कर्नाटक शैक्षणिक संस्थानों के रूप में कानून (वर्गीकरण और पंजीकरण) नियम 11 है...जो एक विशेष...सिर के पहनावे पर रोक लगाता है।"