सिविल सेवा उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं: सरकार

सरकार ने बताया है कि 2022 में सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा में प्रयासों की संख्या और आयु सीमा से संबंधित प्रावधानों में परिवर्तन करना उचित नहीं है। बकौल सिंह, कोविड-19 के मद्देनज़र यह मुद्दा अभ्यर्थियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट लाया गया था।