inshorts

सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली शराब नीति केस में लुकआउट सर्कुलर जारी; उन्होंने दी प्रतिक्रिया

सीबीआई ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व अन्य आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। सिसोदिया ने कहा, "सारी रेड फेल हो गयी...एक पैसे की हेराफेरी नहीं मिली...अब आपने लुकआउट नोटिस जारी किया है कि...सिसोदिया मिल नहीं रहा...यह क्या नौटंकी है मोदी जी?...मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं...बताइए कहां आना है?"