सिसोदिया ने शराब नीति केस में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा उन्हें गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी याचिका को आज (मंगलवार) तुरंत सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। दिल्ली के एक कोर्ट ने सोमवार को सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था।