inshorts

मांडविया बोले- दिल्ली से मांगा गया था ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत का डेटा; शेयर किए सबूत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि दिल्ली से ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का आंकड़ा मांगा गया था लेकिन उन्होंने अबतक इसकी जानकारी नहीं दी। मांडविया ने इसके साथ दिल्ली को भेजी चिट्ठी शेयर की। इससे पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि उन्हें इस बारे में केंद्र से कोई चिट्ठी नहीं मिली।