प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड हुए और एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। ₹22,500 करोड़ की लागत से निर्मित 341 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 6 लेन चौड़ा है जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा।