सी-295 एयरक्राफ्ट को भारतीय वायुसेना में किया गया शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हिंडन वायुसेना स्टेशन (उत्तर प्रदेश) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-295 को सोमवार को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। सी-295 विमान वायुसेना की स्क्वॉड्रन-11 में शामिल किया गया है जिसका वर्तमान में वडोदरा (गुजरात) वायुसेना स्टेशन में बेस है। गौरतलब है कि सी-295 विमान इस सीरीज़ का पहला विमान है।