सीआईएसएफ जवान ने समय रहते दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर महिला को सुसाइड करने से रोका
सीआईएसएफ ने शुक्रवार को बताया कि उसके एक जवान ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते दिल्ली में मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर एक बुज़ुर्ग महिला की सुसाइड की कोशिश को नाकाम किया। सीआईएसएफ ने घटना का वीडियो शेयर किया है जिसमें महिला प्लेटफॉर्म से उतरकर पटरी पर ट्रेन के नीचे बैठी हुई दिख रही है।