सीआईएसएफ ने दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन पर स्क्रीनिंग में ₹58 लाख की नकदी पकड़ी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 23 अक्टूबर को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग में ₹58 लाख की नकदी पकड़ी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक यात्री के बैग में नोटों का पता चलने के बाद इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग रकम को सीज़कर मामले की जांच कर रहा है।