सीआरपीएफ के 931 और दिल्ली पुलिस के 1,000 जवान कोविड-19 से हुए संक्रमित

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ के 931 जवान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से कुछ होम क्वारंटीन और कुछ कोविड केयर यूनिट में हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 1 जनवरी, 2022 से अबतक लगभग 1,000 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं और सभी होम क्वारंटीन में हैं।