सीआरपीएफ ने कहा- बिहार अब तकरीबन पूरी तरह से हुआ नक्सल मुक्त; अमित शाह ने दी बधाई

सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने बताया है, "बिहार अब तकरीबन पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो गया है। उगाही करने वालों के रूप में कहीं-कहीं इनकी मौजूदगी हो सकती है।" गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा, "वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई में सुरक्षाबलों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है।"