सीईओ ने बताई ज़ीरोधा का आईपीओ नहीं आने की वजह, कहा- आईपीओ शुरुआत है अंत नहीं

ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने ट्वीट कर बताया है कि 'बहुत अधिक मूल्यांकन प्राप्त करने की क्षमता' के बावजूद ज़ीरोधा का आईपीओ क्यों नहीं आया है। उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि आईपीओ शुरुआत है अंत नहीं। जैसे ही आपके शेयरधारकों में...पारंपरिक खुदरा निवेशक आते हैं आपका दायित्व...बढ़ जाता है। बकौल कामत, "ब्रोकिंग में बहुत कम स्थिरता है।"