सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद यूपी में अलर्ट जारी, पुलिस को फ्लैग मार्च करने के आदेश
केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने राज्य के अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील ज़िलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती और राज्यभर में पुलिस को फ्लैग मार्च करने के आदेश दिए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी का निर्देश भी दिया गया है।