सीएए को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 19 सितंबर तक की स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई 19 सितंबर तक स्थगित कर दी। गौरतलब है, दिसंबर 2019 में सीएए को राष्ट्रपति ने मंज़ूरी दी थी जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।