मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीहोर के जनसंपर्क अधिकारी को फटकारने का एक वीडियो सामने आया है। वह अधिकारी से कह रहे हैं, "ये क्या है? मुख्यमंत्री का दौरा चल रहा है और एक भी मीडिया वाला (पत्रकार) नहीं है।" बकौल कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, मुख्यमंत्री को न जनता देखना चाहती है और न ही मीडिया।