मुंबई (महाराष्ट्र) की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को कहा, "मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगता है...कि लॉकडाउन नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन लोग अभी भी गंभीर नहीं हैं...मास्क नहीं पहन रहे हैं।" हालांकि, इससे पहले पेडनेकर ने कहा था कि...अगर कोविड-19 के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो लॉकडाउन लगाना चाहिए।