सीएम गहलोत ने महिलाओं के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' स्कीम का प्रस्ताव रखा, 20000 होंगी लाभान्वित
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की महिलाओं के लिए बुधवार को 'वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क स्कीम' का प्रस्ताव पेश किया। इसके तहत महिलाएं घर से काम करते हुए अपने परिवार की आय में योगदान कर सकेंगी। स्कीम से 20,000 महिलाओं के लाभान्वित होने की उम्मीद है और मुख्यमंत्री ने इसके लिए ₹100-करोड़ का बजट भी आवंटित किया है।