मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर में राज्य के पहले ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया। शिवराज ने कहा है कि राज्य में 5 ड्रोन स्कूल खोले जाएंगे और बच्चों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बकौल शिवराज, "इससे रोज़गार की संभावनाएं बढ़ेंगी। पहले ड्रोन स्कूल के लिए बधाई।"